रायपुर : राज्यपाल टंडन ने दुनिया को कहा अलविदा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास जी टंडन की तबीयत आज अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्यपाल की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही थी।खबर के अनुसार बलरामदास टंडन की एक-दो दिन पहले से तबीयत खराब चल रही थी, वहीं आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद आज उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : नहीं रहे छग राज्य के पहले राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय
बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। राज्यपाल को किन कारणों से भर्ती कराया गया है इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो राज्यपाल को हृदयघात आया था। तथा डाक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज कीया जा रहा था।आज दोपहर को बलरामदास की सांसे थम गई,और वे दुनिया छोड़ कर चले गए.
https://www.youtube.com/watch?v=3ywMvuA1LJQ