छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 – पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शहीद वाटिका पहुंचे। दोनों ने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस जवान सदैव अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के पराक्रम और सेवा भावना से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेती रहेंगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button