बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन का नया धमाका, क्राइम थ्रिलर ‘यूफोरिया’ से बटोरी सुर्खियां, ओटीटी रिलीज पर सस्पेंस

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सुर्खियों में आईं सारा अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं। 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर सुर्खियां बटोरने वाली सारा ने अब अपनी नई क्राइम थ्रिलर ‘यूफोरिया’ से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। ‘पोन्नियन सेलवन’ के बाद ‘छोटी ऐश्वर्या’ के नाम से मशहूर हुईं सारा का यह नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

6 फरवरी को रिलीज हुई ‘यूफोरिया’ एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसकी कहानी तेज-तर्रार स्टूडेंट चित्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। सारा अर्जुन ने चित्रा का किरदार निभाया है, जो सिविल सर्विस में जाने का सपना देखती है। लेकिन एक पार्टी के बाद उसकी जिंदगी ऐसा मोड़ लेती है, जो सब कुछ बदल देता है। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और सोशल मैसेज का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

फिल्म में भूमिका चावला भी अहम भूमिका में हैं। वह एक ऐसी मां के किरदार में नजर आती हैं, जो अपने बच्चे को नशे की गिरफ्त में जाते देख बेबस है। कहानी में युवाओं में बढ़ती नशे की लत, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बाल संरक्षण कानून जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है, जो इसे सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म बनाते हैं।

हालांकि ‘यूफोरिया’ की ओटीटी रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म के डायरेक्टर गुनाशेखर ने हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में साफ कहा कि यह फिल्म खास तौर पर सिनेमाघरों के अनुभव के लिए बनाई गई है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे डिजिटल रिलीज का इंतजार न करें और इसे बड़े पर्दे पर ही देखें। उनके बयान के बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कन्फ्यूजन और बढ़ गया है।

फिलहाल ‘यूफोरिया’ सिनेमाघरों में चल रही है और सारा अर्जुन के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button