छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : बस्तर के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दी प्रदेश में दस्तक

रायपुर : राज्य में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैं, वहीं एक-दो स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश के आसार बना हुआ है। मौसम विभाग की नियमित रिपोर्ट की माने तो आज दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बस्तर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे दी है। इस वर्ष मानसून ने समय पूर्व केरल तट पर दस्तक दी थी और इसके बाद से ही मानसून के 8 से 10 जून के मध्य बस्तर के रास्ते प्रदेश में दस्तक देने का पूर्वानुमान जारी किया था। इधर अनुकूल परिस्थितियां मिलते ही आंध्रप्रदेश तक पहुंच चुकी दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज बस्तर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर लिया है।

बारिश के आसार बना हुआ है

अब आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर जोरदार मानसूनी बारिश संभावित है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, इसके अलावा कहीं-कहीं पर तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के शेष इलाकों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून की सक्रियता

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सारग, गोवा, कर्नाटका, रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों के साथ ही दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ (बस्तर), दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना के अधिकांश भागों के साथ ही तटीय आंध्रप्रदेश और शेष इलाकों के साथ ही पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी खाड़ी के अधिकांश हिस्सों पर सक्रिय हो गई है। इधर पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका आज उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक विस्तृत हो गई है। यह दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, झारखंड से लेकर गांगेई क्षेत्र तक ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

अधिकांश हिस्सों पर सक्रिय हो गई

इसके अलावा कल बना चक्रवाती सिस्टम आज उत्तरी मध्यप्रदेश इसके आसपास के इलाकों से लेकर दक्षिणी उत्तरप्रदेश तक विस्तृत हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब मानसूनी गतिविधियों में तेजी आती जाएगी। इधर उमस और गर्मी से बेहाल राजधानीवासियों को कल रात काफी राहत मिली। रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक रूक-रूककर जारी रही। इसके चलते आज दिन में अधिकतम तापमान का आंकड़ा काफी नीचे चला गया। आज राजधानी में 37.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। इसी तरह बिलासपुर में 37.8, अंबिकापुर में 33.5, पेण्ड्रारोड में 37.0 तथा जगदलपुर में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button