Mumbai Indians की कप्तानी जाने के बाद आमने सामने Rohit Sharma और Hardik Pandya
![Mumbai Indians की कप्तानी जाने के बाद आमने सामने Rohit Sharma और Hardik Pandya 1 Rohit Sharma and Hardik Pandya face to face after leaving the captaincy of Mumbai Indians.](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/03/Snapshot_1018.png)
ब्रेकिंग:- मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है, इसके बाद से ही कई तरह की बातें सामने आ रही हैं । इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कैंप में, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ पहली बार दिखे। दोनों ने ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे को गले लगाया।
फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के ऑक्शन से पहले हार्दिक को 15 करोड़ रुपए में गुजरात से ट्रेड किया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव की चर्चाएं चल रही थीं।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने चोटिल श्रीलंकाई पेसर दिलशान मदुशंका की जगह साउथ अफ्रीका के under 19 प्लेयर क्वेना मफाका को टीम में शामिल कर लिया है। 17 साल के मफाका इसी साल हुए under19 वर्ल्ड कप में चमके थे। लेफ्ट हैंड पेसर मफाका ने Under 19 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 21 विकेट लिए थे।