देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

यूएन में महाशक्तियों का बड़ा टकराव: रूस और चीन ने वीटो लगाकर उड़ाए अमेरिका के होश, ईरान पर प्रतिबंधों का खेल ठप

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अमेरिका को उस वक्त सबसे शर्मनाक मात झेलनी पड़ी, जब रूस और चीन ने एकजुट होकर उसके खिलाफ वीटो पावर का इस्तेमाल कर दिया। अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी बढ़ाने और उस पर नए प्रतिबंधों को लागू रखने के लिए यूएन में प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन रूस और चीन ने अमेरिका की इस चाल पर पानी फेरते हुए खुलेआम ईरान का साथ दिया और वीटो करके अमेरिकी प्रस्ताव की धज्जियां उड़ा दीं।

अमेरिका ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से अलग-थलग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का इस्तेमाल एक राजनीतिक हथियार की तरह कर रहा था। लेकिन मास्को और बीजिंग ने वाशिंगटन की इस मनमानी को बेनकाब कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने तुरंत रूस और चीन का शुक्रिया अदा करते हुए अमेरिका पर तीखा हमला बोला और कहा कि अमेरिका सुरक्षा परिषद को अपनी निजी जागीर समझकर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। इस वीटो के बाद वाशिंगटन में बौखलाहट का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button