देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रातभर चला एनकाउंटर, 2 खूंखार आतंकी ढेर; सेना का सर्च ऑपरेशन जारी!

उधमपुर के मजालता इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। रातभर चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 अज्ञात खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया है। एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में अब भी भारी पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमा पार से जारी इस नापाक साजिश को लेकर देश में गुस्सा चरम पर है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
घाटी में शांति भंग करने की पाकिस्तानी साजिशों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा पार बैठे आकाओं को समझ लेना चाहिए कि भारत अब हर एक गोली का जवाब तोप से देने के लिए तैयार है।




