देशबड़ी खबरें

सोनीपत : ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी, 12 की मौत, 7 घाायल

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एक भयानक हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक की कुछ गाडिय़ों से भिड़ंत होने पर 12 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचावकार्य में सभी बल जुट गए हैं। घटना गोहाना के गांव मुंडलाना के पास हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

गलत दिशा से आ रहा था ट्रक

बताया गया है कि गोहाना पानीपत हाइवे पर एक ट्रक, एक कार और दो दोपहिया वाहनों की सोनीपत में भिड़ंत हो गई। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक तेज गति में गलत दिशा में आ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : मोदी को बचा रही दसॉ, अनिल अंबानी को दिए पैसे

इसके चलते सामने से आती गाडिय़ों से ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिनमें से एक कार स्विफ्ट डिजायर और एक क्रूजर बताई जा रही है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी प्रतीक्षा गोधरा ने बताया है कि 12 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

हालांकि, उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या के बारे में साफ जानकारी नहीं है क्योंकि अलग-अलग अस्पतालों में घायलों को ले जाया गया है। यह संख्या बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक घायलों को खानपुर पीजीआई पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल से शवों को निकालकर पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button