छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंसुकमा

सुकमा : नक्सलियों ने किया 4 आईडी ब्लास्ट:डीआरजी के 4 जवान घायल

  सुकमा : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर हमला कर दिया। आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के चार जवान घायल हो गए हैं। इन्हें मौके से सुरक्षित निकालने की कोशिशें की जा रही है। ईधर घटना की जानकारी सुकमा एएसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है।

ये खबर भई पढ़ें – सुकमा : नक्सली बंद के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था

उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि डीआरजी के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच शनिवार की दोपहर केरलापाल के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।एएसपी के मुताबिक ब्लास्ट की घटना में जख्मी हुए चारों जवानों को घटना स्थल से निकालने की तैयारी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें – सुकमा : नक्सलियों ने शहीद सप्ताह के अंतिम दिन सडक़ो पर पर्चे फेंके

घायलों में एक जवान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सुकमा लाने के बाद इन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा। बताया गया है कि जवान पैदल ही सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=4qI3LyXKxm0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button