छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अपने अभियान को लगातार कर रही लाइव

रात्रि 11 बजे से पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव व शहरी क्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों के अभियान किया गया था। जिसको दुर्ग पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से आम जनमानस में जागरूकता के लिए लाइव प्रसारण कर किया गया था। लाइव प्रसारण को जनता के द्वारा लाइक कर 3 लाख से अधिक लोगों के द्वारा देखा गया।
दुर्ग पुलिस की ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 1 लाख 6 हजार लोग फॉलोवर है, जिसमें भारत ही नहीं, विदेशों में भी दुर्ग पुलिस के चर्चे हैं, दुर्ग पुलिस के फॉलोअर्स अमेरिका, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, कनाडा, सहित अन्य देशों में भी है।
100 से अधिक जवानों के द्वारा 25 से अधिक गाडिय़ों में शहर को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा किया गया था, जिस का लाइव प्रसारण 18 सितंबर के रात्रि 11:30 से 1:00 के मध्य किया गया था, लाइव जनता के ढेरों कमैंट्स भी प्राप्त हुए थे। विगत 10 घंटों में उपरोक्त वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देखकर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही को अच्छा बताते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग को इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएं भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button