यूरोपीय देश का सबसे बड़ा प्रमुख नई दिल्ली पहुंचा, वैश्विक कूटनीति में भारत का दबदबा!

वैश्विक अर्थव्यवस्था और कूटनीति के पटल पर आज का दिन बेहद खास बन चुका है। यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पारमेलिन (Guy Parmelin) 5 से 7 अक्टूबर के अपने 3 दिवसीय उच्चस्तरीय दौरे के तहत आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर भारत पहुंचे स्विस राष्ट्रपति के साथ आज द्विपक्षीय व्यापार, भारी-भरकम निवेश और आधुनिक तकनीक को लेकर अहम बैठकें जारी हैं। पश्चिमी देश अब भली-भांति समझ चुके हैं कि भारत को दरकिनार करके वैश्विक अर्थव्यवस्था की गाड़ी नहीं चल सकती। India-EFTA (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) आर्थिक साझेदारी के तहत अरबों डॉलर का निवेश भारत के मैन्युफैक्चरिंग और टेक सेक्टर में आने वाला है। भारत अब केवल उपभोक्ता बाज़ार नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर के दिग्गजों के लिए ग्लोबल हब और नीतियां तय करने वाला अग्रणी राष्ट्र बन चुका है।
मोदी सरकार का यह कूटनीतिक रुख दिखाता है कि भारत वैश्विक मंच पर अपनी शर्तों पर व्यापार और रणनीतिक समझौते कर रहा है। विदेशी ताकतें अब भारत के साथ हाथ मिलाने के लिए कतार में खड़ी हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:




