खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

भारत की पाकिस्तान पर फिर से प्रचंड जीत, अभिषेक शर्मा बने ‘छक्कों के सुल्तान’!

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंद दिया। 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने 172 रन के टारगेट को सिर्फ 18.5 ओवर में ध्वस्त कर दिया।

यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं थी—यह भारत की पाकिस्तान पर टूर्नामेंट में दूसरी लगातार जीत थी। ग्रुप स्टेज में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।

हीरो ऑफ द डे: अभिषेक शर्मा

भारतीय जीत के असली नायक बने सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 39 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली। 6 चौके और 5 छक्कों की बरसात कर अभिषेक ने पाकिस्तान को धूल चटाई।

उन्होंने 331 गेंदों में T20I में सबसे तेज़ 50 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, तोड़ते हुए विंडीज के इविन लुईस का रिकॉर्ड (366 गेंदें)।

इसी के साथ अभिषेक बने टी20I इतिहास में 350 गेंदों से कम में 50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़!

युवराज का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

अभिषेक ने अपने मेंटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज़ अर्धशतक (24 गेंद) जमाकर वे इस मामले में टॉप पर पहुंच गए।

खिलाड़ी गेंदें स्थान साल
मोहम्मद हफीज 23 अहमदाबाद 2012
अभिषेक शर्मा 24 दुबई 2025
युवराज सिंह 29 अहमदाबाद 2012
इफ्तिखार अहमद 32 मेलबर्न 2022
मिस्बाह उल हक 33 डरबन 2007

अभिषेक बोले – “जो जवाब दे रहे थे, मजा आया!”

मैच के बाद अभिषेक ने कहा:

“आज सब कुछ आसान लग रहा था। वे जिस अंदाज़ में हमारे सामने आ रहे थे, वो मुझे पसंद नहीं आया। मैंने सोचा उन्हें उसी अंदाज़ में जवाब दूं। शुभमन गिल के साथ स्कूल से साथ खेल रहा हूं – हम दोनों ने सोचा कि आज कुछ कर दिखाना है… और कर दिखाया।”

अभिषेक का अब तक का करियर (T20I)

मैच: 21

रन: 708

औसत: 35.40

स्ट्राइक रेट: 197.21

शतक: 2

अर्धशतक: 3

छक्के: 53

चौके: 63

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button