Uncategorized

दिल्ली में फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, पति की हत्या कर शरीर के टुकड़ों के साथ…

राष्ट्रीय राजधानी से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसी ही एक और घटना सामने आई है। लेकिन इस बार मौत किसी महिला या युवती की नहीं हुई है, बल्कि एक पुरुष की मौत हुई है। पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पिछले कई दिनों से मिल रहे शरीर के टुकड़ो का खुलासा हुआ हैं। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पति की हत्या करके उसके शरीर के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखी थी और धीरे-धीरे पास के मैदान में फेंका करती थी। इस हत्या के वारदात को अंजाम देने महिला के बेटे ने भी उसका साथ दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों माँ-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मृतक के शरीर के 22 टुकड़े किये थे। आरोपी पूनम ने पुलिस को बताया कि, उसके पति अंजन दास का अवैध संबंध था, जिसके चलते उसने बेटे दीपक के साथ मिसकर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button