मुंबई : सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचे

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए स्तरों तक चढ़ गए। सेंसेक्स 37,272.86 और निफ्टी 11,237.45 के सर्वकालिक उच्चस्तरों को छू लिया।
विश्लेषकों के मुताबिक, सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार को बल मिला है। सुबह 10.35 बजे सेंसेक्स 329.54 अंकों की मजबूती के साथ 37,314.18 पर जबकि निफ्टी 82.20 की बढ़त के साथ 11,249.50 पर है।
2 ) नईदिल्ली : आज से 88 वस्तुओं पर जीएसटी हुआ 28 से 18 फीसदी
नई दिल्ली : आम उपभोक्ताओं के उपयोग में आने वाली सेनेटरी नैपकिन, फुटवियर और फ्रिज साथ ही साथ 88 वस्तुएं आज से सस्ती हो जाएंगी। वित्तमंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में पिछले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसले के बाद उस फैसले पर आज से अमल प्रारंभ कर दिया गया है। इनमें से ज्यादातर वस्तुओं पर 27 जुलाई से 28 फीसदी के बजाय 18 फीसदी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लगाया जाएगा।
यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=PZ2x_jpH0ks&t=1s
हालांकि इस टैक्स में छूट को जानकार नाकाफी बताते हैं और कहते हैं चूकि इन वस्तुओं को बनाने में कच्चे माल पर सरकार जम कर जीएसटी ले रही है इसलिए इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं को ज्यादा नहीं होने वाला है। मसलन सरकार को कच्चे माल पर भी जीएसटी में छूट देने चाहिए। खैर फलहाल इस छूट का लाभ थोड़ा ही सही उपभोक्ता को जरूर होगा। इनमें वाशिंग मशीन, छोटी स्क्रीन वाले टीवी, वाटर हीटर, पेंट्स और वार्निश आदि भी शामिल हैं। सेनेटरी नैपकिन पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था लेकिन अब इसे करमुक्त कर दिया गया है।