छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ मिलेगा बोनस

रायपुर : राज्य में 01 नवंबर से धान खरीदी के साथ ही किसानों के खातों में बोनस का पैसा भी एक साथ जमा होगा। धान के लिए कॉमन 1750 रूपए और ए ग्रेड के लिए 1770 रूपए निर्धारित है। इसके साथ ही 300 रूपए बोनस की राशि जोडक़र किसानों के खातों में जमा की जाएगी।

एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष हुई अच्छी बारिश से अनुमान है कि राज्य में करीब 2175 मैट्रिक टन धान की खरीदी होगी, इसके लिए 2400 करोड़ की धनराशि लगेगी। इसके लिए विशेष बजट सत्र बुलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रमन की अध्यक्षता में कृषक कल्याण परिषद की बैठक सम्पन्न

वर्तमान में लिए गए निर्णय के अनुसार अनुपूरक बजट के लिए विधानसभा का विशेष सत्र की संभावित तिथि 11-12 सितंबर है। दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन पूर्व राज्यपाल स्व. बलरामजी दास टंडन और पूर्व प्रधानमंत्री और राज्य के निर्माता स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट प्रस्तुत होगी।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : डॉ. रमन सिंह के जनहित के कार्यों से बौखलाई कांग्रेस

एक सवाल के जवाब में डा. सिंह ने कहा कि धान खरीदी के लिए इसके पूर्व निर्धारित नियम ही लागू होंगे, केवल बोनस की राशि को धान क्रय की राशि के साथ जोडक़र किसानों के खातों में जमा कराया जाएगा।

chief ministers meeting at party head quarter 31ebcfc6 5c29 11e8 b431 73159b4b09e2

मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बताया कि वर्षों पुराने वन अपराधों के ऐसे मामलों को भी खत्म किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें अधिकतम 20 हजार रूपए तक का जुर्माना किया गया हो। डा. सिंह ने बताया कि वनांचलों में रहने वाले वनवासियों के खिलाफ कई तरह के अपराध सालों से दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : तेजी से बदल रही बस्तर की तस्वीर : डॉ. रमन सिंह

इसमें ऐसे अपराध जिनमें 20 हजार तक का जुर्माना किया गया हो, ऐसे प्रकरणों को खत्म किया जाएगा, ताकि वनवासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विकास यात्रा में होगा अटल दृष्टि पत्र

एक सवाल के जवाब में डा. सिंह ने कहा कि विकास यात्रा का दूसरा चरण पहले चरण से भी ज्यादा सफल होगा। पहले चरण में राज्य की जनता का उत्साह देखने लायक था। जनता का भरपूर प्यार और समर्थन इस यात्रा के दौरान देखने को मिला। दूसरे चरण में अटल दृष्टि पत्र रखा जाएगा। जनता को यह बताया जाएगा कि वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ प्रदेश हर मामलों में आगे होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=JJvzvyMQQ_Q

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button