छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रजत जयंती पर राशन दुकानों में उत्सव का माहौल, चावल वितरण के साथ उपभोक्ता अधिकारों की सीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 2 से 9 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान प्रदेशभर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “रजत जयंती चावल उत्सव” आयोजित किया जा रहा है।
उत्सव के अंतर्गत माह जनवरी का खाद्यान्न वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जा रहा है, वहीं विभागीय योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही राशनकार्डधारियों और नागरिकों को उनके उपभोक्ता अधिकारों, जिम्मेदारियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि पारदर्शी और सशक्त उपभोक्ता व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।




