डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि
राशि स्वामी रेवती के तृतीय चरण पर चल रहा है। नौकरी में उच्च पद प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति वृश्चिक राशि पर मार्गी होगा। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं।
वृषभ राशि
आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।
कर्क राशि
आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा।
सिंह राशि
घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढऩे, अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है।
तुला राशि
आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढऩे में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
राशि का स्वामी मंगल पंचम में, मीन राशि का होकर शुक्र से षडाष्टक योग बन रहा है। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ये खबर भी पढ़ें – डॉ. अमृता करुणेश्वरी से जानें साप्ताहिक राशिफल (28 जनवरी से 3 फरवरी )
धनु राशि
राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से द्वादश भाव में मार्गी हो रहा है। प्रथम भाव में शुक्र भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि
आज आपके भाग्य का उदय। धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिन्ताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोर्थ सिद्धि होगी। एकादश भाव में गुरू उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा।
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी।
मीन राशि
संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश-देशान्तर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।