छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्य हाईवे में दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि, पेट्रोलिंग वाहन भी दुर्घटनाएं रोकने में हो रहा विफल

रायपुर  : मुख्य मार्ग रायपुर नागपुर के बीच रायपुर से राजनांदगांव के बीच ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार न होता हो। कहने के लिए शासन ने संजीवनी 108 का इंतजाम दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने के लिए किया है। पेट्रोलिंग पुलिस वाहन भी रायपुर राजनांदगांव के बीच गश्ती करते रहता है। बावजूद इसके दोपहिया वाहन चौपहिया वाहन चालकों को आये दिन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। रायपुर राजनांदगांव के बीच रोज सफर करने वाले लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर अवैध कब्जे के चलते आये दिन दोपहिया वाहन चालक ही तेज रफ्तार से चलकर चौपहिया वाहनों से आये दिन टकराते रहते है। वहीं परिवहन आयुक्त ओपी पाल के अनुसार एनलाइजर मशीन के जरिये नशा करने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा पर्याप्त कार्यवाही की जाती है।गौरतलब है कि उपरोक्त इंतजामों के बावजूद भी यातायात व्यवस्था कायम करने में पुलिस को अच्छीखासी मेहनत करनी पड़ती है।

1519806032oodअधिकांश लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए शासन ने रायपुर से राजनांदगांव एवं राजनांदगांव से रायपुर के बीच सर्विस रोड बनाई है किन्तु सर्विस रोड का उपयोग करते हुये दोपहिया वाहन चालक नहीं दिखाई देते है इसका मूल कारण सर्विस रोड से लगे मोटर गैरेज है। जहां पर आये दिन ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है और ट्रकों द्वारा रास्तों को ब्लाक करने के कारण न चाहते हुये भी दोपहिया वाहन चालकों को तेज रफ्तार चौपहिया वाहन के बीच मैन हाइवे पर आवाजाही करनी पड़ती है। जिसके चलते दुर्घटनाओं में वृद्धि तो हो ही रही है साथ ही विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालक यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न करते है।रायपुर दुर्ग के बीच रोज सफर करने वाली स्वाति सोनी ने परिवहन मंत्री से सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button