बॉलीवुड

सोनम कपूर के संगीत को फराह खान करेंगी कॉरियोग्राफ

पिछले हफ्ते फराह खान ने फिल्म वीरे दी वेडिंग के गाने तारीफें के लिए सोनम कपूर के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और रैपर बादशाह को कॉरियोग्राफ किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनसमैन आनंद अहूजा की होने वाली संगीत सेरिमनी की जिम्मेदारी भी कपूर परिवार ने फराह खान को दी है।
परिवार के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, संगीत के लिए अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में रिहर्सल शुरू हो गई है। इसमें अनिल और सुनीता कपूर का एक स्पेशल ऐक्ट होगा।

कपूर परिवार ने फराह खान को दी है

सोनम के सभी कजिन भी इस प्री-वेडिंग सेरिमनी में शामिल होंगे। वे सोनम की गानों अभी तो पार्टि शुरू हुई है, प्रेम रतन धन पायो और रितिक रोशन के मशहूर म्यूजिक विडियो धीरे-धीरे से जैसे कुछ गानों पर परफॉर्म करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फंक्शन में सोनम भी एक स्पेशल ऐक्ट कर सकती हैं।
सूत्र के मुताबिक, संगीत के लिए फराह का चुनाव इसलिए किया गया है क्योंकि वह अपने शुरुआती दौर से ही कपूर परिवार से जुड़ी रही हैं। उन्होंने बताया, जब फराह ने बॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी तभी से अनिल और सुनीता उन्हें जानते हैं। इन सालों में अनिल ने फराह के कॉरियोग्राफ किए हुए कई हिट गानों पर डान्स किया है। इसके अलावा फराह सोनम और आनंद की शादी पर एक शानदार गिफ्ट देना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने संगीत के फंक्शन की कमान अपने हाथों में ले ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button