खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

बुमराह-सुंदर पूरी तरह फिट नहीं, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

टी20 विश्व कप के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत पिछले 24 घंटों में और बिगड़ने की खबर है, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिषेक पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वे अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिषेक दो दिनों में फिट हो सकते हैं, लेकिन टीम कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

गौरतलब है कि अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में भी अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं थे। उस मुकाबले में वह पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे और दूसरी पारी में मैदान पर नहीं दिखे। पांच दिन के अंतराल के बावजूद उनकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

टीम होटल में आयोजित विशेष रात्रिभोज के दौरान भी अभिषेक अस्वस्थ नजर आए, जिससे मुख्य कोच की चिंता और बढ़ गई। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी लगभग तय मानी जा रही है।

ओपनिंग स्लॉट के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन ने नेट्स में सबसे पहले अभ्यास किया। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से कोई एक पारी की शुरुआत कर सकता है। हालांकि, 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच को देखते हुए टीम प्रबंधन अभिषेक को पूरी तरह फिट होने तक आराम दे सकता है।

नेट सत्र के दौरान ईशान किशन को हार्दिक पांड्या की तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा, जबकि अर्शदीप सिंह ने संजू सैमसन को कड़ी चुनौती दी। सैमसन आत्मविश्वास की कमी से जूझते दिखे और बाद में उन्हें हाथ का इलाज कराते देखा गया।

इस बीच जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया, लेकिन बुमराह ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी नहीं की और सुंदर भी पूरी तरह फिट नजर नहीं आए। आज रात होने वाले अभ्यास सत्र और मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों की फिटनेस पर स्थिति साफ हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button