छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
Breaking: पांच दिनों में तीसरी बार दिल्ली पहुंचे सीएम चन्नी, राहुल गांधी से की मुलाकात

रायपुर। पांच दिनों में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी तीसरी बार दिल्ली पहुंचे। दरअसल आलाकमान ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा करने के लिए उन्हें फिर से दिल्ली बुलाया। सोमवार को चरणजीत चन्नी ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की यह तीसरी दिल्ली यात्रा है। उन्होंने रात के करीब साढ़े 10 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वे वापस चंडीगढ़ लौट गए।