कृत्रिम गर्भाधान छग गौ सेवक संघ के जिलाध्यक्ष गातेश्वर साहू और पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने बताया कि विगत दिनों कृत्रिम गर्भाधान पर पशु नस्ल सुधार के कार्य पर निकले ग्राम चरौदा (बारनायापारा) निवासी गौ सेवक के रूप में कार्यरत कृष्ण कुमार यादव पिता गंगाराम यादव (38) का दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी कौशिल्या बधाई यादव और उनके परिजनों को छग गौ सेवक संघ के प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और पशु पालन विभाग कसडोल के संयुक्त सहयोग से 35 हजार 5 सौ रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर पशु पालन विभाग कसडोल से डॉ. वर्मा, प्रांताध्यक्ष बालमदन यादव, रामगोपाल यादव बिलासपुर, गातेश्वर साहू, पवन कुमार साहू, हंसराज निषाद, अशोक साहू, रामकृष्ण सिन्हा आदि मौजूद थे।
Related Articles
Please comment
Check Also
Close