सिरपुर क्षेत्र मे सड़क पर उतरे गजराज

महासमुंद| महासमुंद जिले के हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र मे सड़क पर उतरे गजराज| जिसके कारण किसान डरे हुए हैं|ट्रॉली पर धान भरकर बेचने के लिए धान खरीदी केंद्र ले जाते समय हाथी के अटैक से एक किसान ने भागकर जान बचाई तब से इस मार्ग पर जाने से लोग कतराने लगे हैं। दरअसल नेशनल हाइवे से कौंआझर से सिरपुर के लिए जाने वाले मार्ग पर गुड़रूडीह से लहंगर के बीच में सीताकुंड और कोसम नाला के पास हर दिन दंतैल हाथी सड़क पर विचरण कर रहे हैं। हाथी यहां धान खाने के लिए चहलकदमी कर रहे हैं। सड़क पर हाथियों के स्वच्छंद विचरण से इस क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को इसी मार्ग पर दंतैल हाथी ने सुबह करीब 10 बजे बजे और शाम चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर धान भरकर विक्रय के लिए ले जाते दो ट्रॉली से धान खाया था। जिससे अब हाथियों को यह अंदाजा हो गया है कि इस रास्ते से किसान धान लेकर निकलते हैं। लिहाजा हाथी धान खाने के लिए विगत तीन-चार दिनों से गुडरूडीह-लहंगर मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हैं|
धान लेकर खरीदी केंद्र जाते हुए किसान सड़क पर अचानक हाथी देखकर वाहन छोड़कर भागे तब कहीं जान बची। मंगलवार को गुडरूडीह के किसान नारायण पटेल के साथ हुई घटना के बाद अब किसान धान बेचने के लिए इस सड़क से गुजरने में डर रहे हैं।