इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस ओरियन्टल कांफ्रेंस एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल बंगीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष रहे रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म दिन आज

रायपुर। इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म 4 दिसंबर 1888 को खंडारपारा जिले फरीदपुर में हुआ था। रमेश चंद्र मजूमदार विभिन्न इतिहास संबंधी संस्थाओं के अध्यक्ष रहे थे। वह इण्डियन हिस्ट्री कांग्रेस, ऑरिएंटल कॉन्फ्रेंस, एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल और बंगीय साहित्य-परिषद के अध्यक्ष रहे। वह यूनेस्को द्वारा प्रायोजित हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंड के लिए निर्मित की गई अंतर्राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए। रमेश चंद्र मजूमदार को जाधवपुर विश्वविद्यालय तथा रविन्द्र भारती द्वारा मानद डी. लिट की उपाधि प्रदान की गई थी। ‘देसी कोत्तम एवं भारत तत्व भास्कर’ जैसे पुरस्कारों से उन्हें विश्व भारती तथा कलकत्ता कॉलेज ने सम्मानित किया। उन्हें सर विलियम जॉन्स और बी सी लॉ स्वर्ण पदक ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ द्वारा प्रदान किए गए। वर्ष 1953 में भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास लिखने के लिए गठित किए गए सम्पादक मण्डल का उन्हें सदस्य बनाया गया।