रायपुर|
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बनी द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर आज रिलीज हो गई है| पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहरकार रहे संजय बारू की किताब पर बनाई गई फ़िल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के राजधानी में सारे शो रद्द कर दिए गए हैं फिल्म का ट्रेलर लांच होने से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को रिलीज होने के बाद भी जारी रहा|
- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज के पहले दिन ही राजधानी रायपुर के 36 मॉल में फ़िल्म को लेकर युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, रायपुर में शो शुरू होने के साथ ही युवा कांग्रेस ने विरोध किया था, जिसके बाद अब राजधानी में फिल्म के सारे शो रद्द कर दिए गए हैं|
- क्योंकि यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनाई गई थी। इसमें कई बाते आपत्तिजनक थी, इसे लेकर कांग्रेसियों ने विरोध कर फिल्म रिलीज होने से पहले बंद कराई। शुक्रवार को यह फिल्म रायपुर के मॉल और थिएटर पर लगाई जानी थी, लेकिन फिल्म लगने से पहले बंद करा दी गई।