छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ हमले में लापता जवान की बेटी ने रोते हुए कहा- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ हमले में लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो. नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए कोबरा कमांडों की बेटी आंसू पोछते हुए ये शब्द कहती है। शनिवार को हुए नक्सली हमले और कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास के लापता होने की खबर सुनने के बाद से ही उनका परिवार गहरे सदमे में हैं।

देखें वीडियो – https://www.facebook.com/4rtheyenews/videos/470860970918388

नक्सलियों ने शनिवार को सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन पर हमला किया जिसमें हमारे 22 जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने दावा किया है कि उन्होंने राकेश को अगवा कर लिया है। राकेश्वर की पत्नी मीनू ने पत्रकारों से कहा, “हमें समाचार चैनलों से हमले के बारे में और उनके लापता होने के बारे में पता चला। सरकार या सीआरपीएफ में से किसी ने भी हमें इस घटना की जानकारी नहीं दी।

ये खबर भी पढ़िए- संदीप CRPF के खास लड़ाकू ने बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की पूरी घटना को बताया

https://www.youtube.com/watch?v=zalmCCrUUl0

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button