छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सरगुजा की बेटियों को मिली नई रफ्तार, सरस्वती साइकिल योजना से शिक्षा की राह आसान

सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह साइकिलें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने की प्रेरणा हैं।

उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभा रही है। अब लंबी दूरी पैदल तय करने की मजबूरी कम होगी, समय की बचत होगी और सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मंत्री ने छात्राओं से साइकिल को शिक्षा के लक्ष्य तक पहुंचने का माध्यम बनाने का आह्वान किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कन्या शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्कूल ड्रॉपआउट दर घटेगी और क्षेत्र में साक्षरता का स्तर बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button