देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

Ebola का खौफ इतना बढ़ा कि भारत-अफ्रीका समिट तक टालनी पड़ी! क्या दुनिया फिर महामारी की दहशत में?

African Union और भारत ने नई दिल्ली में होने वाली India-Africa Forum Summit को अचानक स्थगित कर दिया है। Reuters और Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार इसका कारण अफ्रीका में तेजी से फैल रहा Ebola संक्रमण बताया गया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि “अफ्रीका में उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति” को देखते हुए यह फैसला लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कांगो में Ebola के 600 संदिग्ध मामले और 139 मौतें सामने आ चुकी हैं। WHO ने इसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट माना है।

स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब Ebola संक्रमण विद्रोही गुट M23 के नियंत्रण वाले क्षेत्र तक पहुंच गया। कई देशों ने कांगो से आने-जाने पर निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिका ने भी विशेष स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

विश्लेषकों का कहना है कि कोविड महामारी के बाद यह पहला मौका है जब किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को बीमारी के खतरे की वजह से टालना पड़ा है। भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा इस समिट में होनी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button