छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद : दिनदहाड़े बैंक से उठाईगिरी, 4 लाख रुपए से अधिक किया पार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों का आतंक जारी है। बेखौफ अपराधी ने दिनदहाड़े बैंक से 4 लाख रुपए से अधिक नगदी की उठाईगिरी को घटना को अंजाम दिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है, जहां भारत कंस्ट्रक्शन, अवंति विहार के कर्मचारी प्रभात नायक ने सेल्स के पैसों को ज़मा करवाने मरीन ड्राइव स्थित केनरा बैंक पहुँचे थे। पैसे से भरे बैग को सोफे पर रख जब प्रभात पर्ची भरने बैंक कर्मचारी के काउंटर में पहुँचे।

इतने में ही नकाबपोश युवक ने सोफे पर रखे उस नगदी से भरे बैग को पार कर दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस टीम सहित साइबर की टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है। शहर में अनेक स्थानों पर नाकेबंदी की गई है व चोर के आने व जाने वाले रास्ते के भी सीसीटीवी फुटेज ट्रेस किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button