Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

समाधान शिविर करौली व सकालो में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

The problems of the people were resolved immediately in the Samadhan Camp in Karauli and Sakalo

रायपुर। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत सरगुजा जिले के विकासखंड लूण्ड्रा के करौली और अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए में ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का व्यापक स्तर पर समाधान कर जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम में शामिल लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल जनहित सर्वोपरि की भावना को दर्शाती है, सुशासन तिहार अंतर्गत जो शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रशासन समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान कर रही है।

शिविर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मांग और शिकायतों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की विस्तृत जानकारी दी। और शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को प्रणाम पत्र दिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शासन की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां आम नागरिकों की मांग और शिकायतों के निराकरण कर जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकांश पंचायतों में राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जाति/आय प्रमाण पत्र से संबंधित मांग के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित हो।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, करौली क्लस्टर में आयोजित शिविर में कुल 3851 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3834 मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया। जिसमें मांग के 3775 आवेदन और 76 शिकायते के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 3759 मांगों और 75 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। केवल 17 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिस पर कार्यवाही जारी है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, लूण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाले, जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

वहीं अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो क्लस्टर में 13 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 4235 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4161 मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण कर किया गया है। जिसमें मांग के 4116 आवेदन और 119 शिकायते के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 4058 मांगों और 103 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। केवल 74 आवेदन अभी भी लंबित हैं, जिस पर कार्यवाही जारी है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या भारत सिंह सिसौदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।