देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

जी-20 की मेजबानी पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का मज़ाकिया तंज — “पहले बता देते, शायद हम भाग जाते!” मोदी ने दिया मुस्कुराता जवाब

दक्षिण अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान रविवार को माहौल उस समय हल्का-फुल्का हो गया, जब राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुस्कुराते हुए कहा—
“आपको पहले बता देना चाहिए था कि जी-20 होस्ट करना इतना कठिन है… शायद हम भाग जाते!”

रामफोसा की यह टिप्पणी बैठक का सबसे मजेदार पल बन गई। वहां मौजूद प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले पहले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, और इसी सिलसिले में भारत-दक्षिण अफ्रीका प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। अपने उद्घाटन भाषण में राष्ट्रपति रामफोसा ने भारत द्वारा सम्मेलन आयोजित करने में दी गई मार्गदर्शिका और सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा—

“भारत ने जी-20 की मेजबानी शानदार तरीके से की। हमने उससे काफी कुछ सीखा है… हमारी मेजबानी तो उसके मुकाबले बहुत छोटी है।”

तभी प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से तुरंत जवाब आया—
“छोटा हमेशा खूबसूरत होता है।”

यह टिप्पणी बैठक का दूसरा हल्का-फुल्का लेकिन सबसे यादगार मोमेंट बन गई।

भारत ने सितंबर 2023 में दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें जी-20 की मेजबानी की थी, जहां भारत की अध्यक्षता के दौरान ऐतिहासिक रूप से अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button