छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम,राजधानी के बीटीआई मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई 5 से 8 मार्च तक

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 7 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया शामिल होंगी। 8 मार्च को सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में महिलाओं की ओर से साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 5 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मड़ई में राज्य की स्व-सहायता समूहों की ओर आ तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।