कोलकाता में चुनावी जंग या गुंडागर्दी? TMC आईटी सेल हेड की गाड़ी पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर लगे संगीन आरोप

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा और गुंडागर्दी का खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आईटी सेल प्रमुख उपासना के घर और गाड़ी पर देर रात भयानक हमला किया गया। TMC ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।
TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया पर तोड़फोड़ की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि नशे में धुत हमलावरों ने आईटी प्रमुख और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर पर हमला किया। इस घटना के बाद से ही कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में भारी तनाव पसर गया है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
चुनाव से पहले राजनीतिक मतभेदों को हिंसा का रूप देना लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है। राजनीतिक पार्टियों का यह हिंसक रवैया चाहे जिस भी तरफ से हो, कानून-व्यवस्था के इकबाल पर बड़े सवाल खड़े करता है। दोषियों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कानून का खौफ कायम रह सके।
ये खबर भी पढ़ें—:



