देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

टेक दुनिया में प्रलय! आयरलैंड ने गूगल पर ठोका 400 मिलियन यूरो का जुर्माना

टेक दिग्गज गूगल की दादागिरी पर यूरोपीय संघ (EU) ने एक बार फिर करारा चाबुक चलाया है। आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग (DPC) ने उपयोक्ताओं के लोकेशन डेटा को अवैध रूप से ट्रैक और प्रोसेस करने के गंभीर आरोप में गूगल पर भारी-भरकम 403 मिलियन यूरो (लगभग 3,700 करोड़ रुपये) का जुर्माना ठोक दिया है।

आयरिश नियामकों ने जांच में पाया कि गूगल ने गोपनीयता नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने तीन मुख्य फीचर्स के जरिए आम लोगों की हर लोकेशन और गतिविधि की जासूसी की। टेक कंपनियों द्वारा उपभोक्ता डेटा के नाम पर की जा रही इस चोरी पर यूरोपीय संघ की यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि अब किसी भी बिग-टेक कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी।

सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियां जिस तरह दुनिया भर के लोगों के डेटा पर एकाधिकार जमाकर मुनाफा कमा रही हैं, उस पर यह जुर्माना एक करारा तमाचा है। भारत सहित दुनिया के तमाम देशों के लिए यह एक उदाहरण है कि बिग-टेक कंपनियों को कानून के दायरे में कैसे लाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button