देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारतीय वायुसेना का ‘तरंग शक्ति-26’ युद्ध अभ्यास: जोधपुर के आसमान में गरजेगा भारत, दुनिया देखेगी एयरफोर्स की असली ताकत

राजस्थान का जोधपुर एयरबेस एक बार फिर वैश्विक सामरिक शक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। भारतीय वायुसेना (IAF) बहुराष्ट्रीय वायु सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति-26’ के दूसरे संस्करण का आयोजन करने जा रही है।

दुनिया भर की प्रमुख वायुसेनाओं के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भारत की सरजमीं पर एक साथ उड़ान भरेंगे और युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस मेगा एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य जटिल हवाई युद्ध स्थितियों में समन्वय स्थापित करना और आधुनिक युद्ध तकनीकों का आदान-प्रदान करना है।

भारत का यह कदम स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि ग्लोबल डिफेन्स और जियोपॉलिटिक्स में भारतीय वायुसेना की साख किस स्तर पर पहुंच चुकी है। जब जोधपुर के आसमान में भारतीय फाइटर जेट्स गरजन भरेंगे, तो दुश्मनों के कलेजे कांपना तय है। भारत अब किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी शर्तों और अपनी बेजोड़ सामरिक ताकत के दम पर वैश्विक सुरक्षा का नेतृत्व कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button