Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

आज की बैठक में हो सकता है राम मंदिर निर्माण की तारीख पर फैसला

यूपी, अयोध्या में रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज शनिवार को रखी गई है. इस बैठक में राम मन्दिर निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. यह बैठक महंत नृत्यगोपास दास की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक में अयोध्या में 12 सदस्य मौजूद रहेंगे, जबकि तीन अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम मंदिर के निर्माण से संबंधित चल रही तैयारियों की जानकारी देंगे.राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा. बैठक में यूपी सरकार के प्रतिनिधि अवनीश अवस्थी के साथ गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर भी एक प्रस्तुति देंगे. ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख तय होने की संभावना है.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहा 18 जुलाई को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी जिसमें सदस्य मंदिर निर्माण पर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना चाहिए और आकर के राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए.”

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।