यूके एयरबेस पर आतंकी साजिश नाकाम: RAF फेयरफोर्ड पर 5 गिरफ्तार, ब्रिटिश तंत्र में खलबली!

यूनाइटेड किंगडम के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अड्डों में से एक ‘आरएएफ फेयरफोर्ड’ (RAF Fairford) पर आज सुबह एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। ब्रिटिश पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 1875 के तहत बेहद खतरनाक योजना बना रहे 5 संदिग्द्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने ब्रिटेन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में लगी भारी सेंध को उजागर कर दिया है।
फेयरफोर्ड एयरबेस का इस्तेमाल अक्सर अमेरिकी और ब्रिटिश बमवर्षक विमानों के संचालन के लिए किया जाता है। आतंकियों का मकसद बेस पर बड़ा विस्फोट कर नाटो और पश्चिमी देशों के सैन्य ढांचे को हिलाना था। पूरे ब्रिटेन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और खुफिया एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पड़ताल में जुट गई हैं।
यूरोप में लगातार पैर पसारता आतंकवाद यह साबित कर रहा है कि पश्चिमी देशों की तुष्टिकरण और कमजोर सुरक्षा नीतियां अब उन पर ही भारी पड़ रही हैं। ब्रिटेन का आज का यह घटनाक्रम पश्चिमी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी दे रहा है।
जब तक पश्चिमी देश आतंकवाद के खिलाफ बिना दोहरा मापदंड अपनाए ठोस कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक उनकी सेना और नागरिक यूं ही खतरे में रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें —:




