कोरियाछत्तीसगढ़

 कोरिया : केल्हारी पहुंचे मुख्यमंत्री का स्थानीयजनों ने किया भव्य स्वागत

कोरिया : कोरबा लोकसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योतसना महंत के पक्ष में मतदान की अपील करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केल्हारी पहुंचे। उन्होंने यहां एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात वे जांजगीर जिले के लिए रवाना हो गए।
केल्हारी पहुंचे मुख्यमंत्री का स्थानीय कांग्रेसजनों ने स्थानीय विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। केल्हारी में आयोजित आमसभा को संबोधित करने के पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को हनुमान जन्मोत्सव पर्व की बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें – कोरिया-जशपुर : पीएम अमीरों के चौकीदार : राहुल गांधी

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के वापस कांग्रेस प्रवेश के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर सीएम श्री बघेल ने कहा कि सारा देश जानता है कि साध्वी प्रज्ञा पर कितने गंभीर आरोप हैं। मुंबई के जिस जांबास पुलिस अधिकारी स्व. हेमंत करकरे को सारा देश सच्चा हीरो मानता है, उनकी शहादत का अपमान करने वाली साध्वी प्रज्ञा को भाजपा अपना प्रत्याशी बनाता है। इस मामले में तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button