परिकल्पना प्रवर्तन को मजबूत करने, व्यवसाय करने में आसानी को प्रोत्साहित करने और उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही परियोजना एमसीए 21 संस्करण-3.0 की शुरूआत चरणबद्ध तरीके से की जायेगी।
वित्त मंत्रालय ने आज यहां बताया कि नियामक फाइलिंग की प्रक्रिया में कम से कम व्यवधान सुनिश्चित करने हेतु एमसीए21 संस्करण-3.0 की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से करने की योजना बनाई गई है। 09 कंपनी फॉर्म (सीएचजी-1, सीएचजी-4, सीएचजी-6, सीएचजी-8, सीएचजी-9, डीआईआर-3 केवाईसी, डीआईआर-3 केवाईसी वेब, डीपीटी-3 और डीपीटी-4) को 01 सितम्बर 2022 को लाइव किया जाएगा। शेष कंपनी फॉर्म और ई-एडजुडिकेशन व अनुपालन प्रबंधन प्रणाली (कंप्लायन्स मैनेजमेंट सिस्टम) जैसे अन्य मॉड्यूल को वर्ष के भीतर पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
संस्करण-3 में 09 कंपनी फॉर्म की आगामी शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, एमसीए21 वी-3 पोर्टल पर एलएलपी फाइलिंग की सुविधा 27 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, एमसीए21 वी-2 पोर्टल कंपनी फाइलिंग के लिए उपलब्ध रहेगा।
इन 09 फॉर्मों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) और डेमो एमसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ई-बुक, ई-परामर्श मॉड्यूल और एक संशोधित वेबसाइट के लॉन्च के साथ इसकी शुरुआत का पहला चरण 24 मई 2021 को संपन्न हुआ था। चरण -2 के हिस्से के रूप में, सभी एलएलपी फाइलिंग में सहयोग प्रदान करने हेतु एलएलपी मॉड्यूल 08 मार्च 2022 को लॉन्च किया गया था।
एमसीए 21 संस्करण-3 से संबंधित अपडेट






