खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

केपटाउन : पिछले 12 साल से काफी मेहनत की है : मोर्केल

केपटाउन : आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में अपने करियर में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल का कहना है कि उन्होंने पिछले 12 साल से काफी मेहनत की है और उसी मेहनत का फल है कि वह यहां पर हैं। मोर्केल ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन (शुक्रवार) शॉन मार्श को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले एलन डोनाल्ड, शॉन पोलक, मखाया नतिनी और डेल स्टेन इस मुकाम को छू चुके हैं।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मोर्केल के हवाले से लिखा, जब मैंने पहला विकेट लिया तो मैंने पीछे पलट कर देखा कि कहीं यह नो बाल तो नहीं है, लेकिन यह सही गेंद थी। इसके बाद मैंने दूसरा और फिर तीसरा विकेट लिया। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने लंबे समय से काफी मेहनत की है। इस विकेट को लेना मेरे लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा, मैं टैलेंट के साथ पैदा नहीं हुआ था। पिछले 12 वर्षो में मैंने काफी मेहनत की है। यह हासिल करना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मुझे अपने इस मुकाम पर गर्व है। मोर्केल ने सीरीज से पहले ही बता दिया था कि वह इस सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1)  रायपुर : 10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर :  गुढिय़ारी पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कल रात पुलिस को सूचना मिली की गुढिय़ारी पड़ा सुलभ के पास एक युवक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ रखा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास रखे बोरी की तलाशी लिए तो उसमें 10 किलो गांजा मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी शेख तवरेज पिता शेख मौला 32 वर्ष निवासी गांधीनगर मुर्राभट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
 2)  रायपुर :  मामूली बात पर दो महिला आपस में भिड़ी
रायपुर  : गली नंबर 2 वीरभद्रनगर में मामूली बात पर एक महिला ने दूसरे महिला से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया जमुना बघेल पति मुकुंद बघेल 64 वर्ष गली नंबर 2 वीरभद्रनगर की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थिया नल से पानी भर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाली आरोपी संगीता ने प्रार्थिया से विवाद कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 294,506बी,323 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 3)  रायपुर :  युवक से लूटपाट, बाईक सवार तीन युवक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर : महोबाबाजार श्री राम चौक के पास बाईक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार युवक से झुमाझटकी कर नगदी 600 रूपए लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर कबीरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश तिवारी पिता तिलकधारी तिवारी 38 वर्ष वीर सावरकर नगर हीरापुर का रहने वाला है।  बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थी अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एलजे 7539 से कहीं जा रहा था तभी महोबाबाजार श्रीराम चौक के पास मोटरसायकल क्रमांक सीजी 04 केवाय 1255 में सवार आरोपी गोपाल बाग, सन्नी तांडी व टीके बघेल आया और प्रार्थी के स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से झुमा झटकी कर प्रार्थी के जेब में रखे नगदी 600 रूपए लूट लिए। इस झुमा झटकी में  प्रार्थी के गले में पहने सोने की चैन व चश्मा भी गिर गया। जो नहीं मिला। प्रार्थी ने बाईक नंबर देख लिया था। जिससे उसने इसकी शिकायत कबीरनगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
 
 4)  रायपुर :  शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खमतराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार नेहरूनगर भिलाई निवासी 30 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि उसका मुलाकात आरोपी गौरव कुमार सिंह पिता मदन सिंह 25 वर्ष निवासी सरोरा से टाटीबंध के पास हुआ। जिसके बाद से आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिसके बाद शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
 
 5)  कोरबा : सटोरियों को पकड़ा
कोरबा :  सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंप हाऊस क्षेत्र में सटोरियों की सक्रियता बढ़ रही थी। इसकी सूचना सीएसईबी चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर को मिली। जिसके बाद क्षेत्र में मुखबिर लगाए गए थे। बिलासपुर के जयरामनगर निवासी पवन बघेल क्षेत्र में आकर सट्टा खिलवाने में लगा था। मुखबिर ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी को दी, जिस पर घेराबंदी करके पुलिस ने पवन बघेल समेत 2 अन्य लोगों को पकड़ा। उनके पास से 1260 रुपए नगद व हजारों का सट्टा-पट्टी के साथ मोबाइल जब्त किया गया।
 
 6) रायपुर :  घर से नगदी सहित मोबाईल पार
रायपुर  : राजेन्द्र नगर स्थित मकान से अज्ञात चोर ने नगदी 7 हजार सहित दो नग मोबाईल फोन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रोहित कुमार वर्मा पिता विजय प्रसाद वर्मा 22 वर्ष बेंद्री रोड उरला का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी घर का दरवाजा खोलकर सो रहा था तभी तडक़े करीब साढ़े 3 बजे अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर नगदी 7 हजार सहित 2 नग मोबाईल पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 13500 रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 7)  भिलाई :  मोबाईल चोरी के आरोपी गिरफ्तार
 भिलाई : दुर्ग भिलाई शहरी क्षेत्रों में घटित हो रही चोरी, नकबजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुये टीम द्वारा संधन पेट्रोलिंग कर चोरों एवं उठाईगिरों पर निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान  जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुम्हारी सतनामी मोहल्ला के रहने वाले आरोपी को पकडक़र पूछताछ किया गया। मौके पर उनके कब्जे से 12 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल बरामद किया गया। आरोपी ने उक्त मोबाईल को शराब दुकान, बाजार, बस स्टैण्ड, ट्रेन, ट्रांसपोटिग में खड़े  ट्रक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से अलग-अलग समय पर चोरी करना  स्वीकार किया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में 41(1+4) जा.फौ. 379 भादवि की कार्यवाही की जा रही है। अन्य चोरी के प्रकरणों में भी  पूछताछ की जा रही है। जप्तशुदा मोबाईल मालिकों का पता तलाश किया जा रहा है।
 

 8)  महासमुंद :  4 किलो गांजे के साथ दो पकड़ाए
महासमुंद  : ग्राम पचेड़ा के पास रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कि बाइक क्रमांक सीजी 04 सीडब्ल्यू 5890 में दो लोग गांजा लेकर खल्लारी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम पचेड़ा के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही बाइक को रोका। तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। बाइक में सवार वार्ड 20 भाटापारा के चुनेश्वर देवांगन पिता ईश्वर (24) एवं बिजली नगर वार्ड 17 छावनी दुर्ग के मनोज देवांगन पिता राजेश (22) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 
 9)  महासमुंद :  धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज
महासमुंद :  एटीएम कार्ड से 43 हजार रूपए धोखाधड़ी कर खाते में समायोजन करने के मामले में पिथौरा पुलिस ने भादवि की धारा 420, 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। ग्राम मुड़पार कसडोल निवासी अगिन सिंह यादव ने एसपी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत कर पूरे मामले की विस्तारपूर्वक जानकारी दी थी।
 
 10) महासमुंद : मोटर पंप और कृषि सामग्री चोरी
महासमुंद :  पिथौरा थाना क्षेत्र के परसापाली खार में सिंचाई के लिए किसानों द्वारा लगाए गए मोटर पंप और कृषि सामग्री अज्ञात ने पार कर दी। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक पिथौरा वार्ड 13 बागड़पारा के महेश पटेल पिता रामचरण पटेल (40) ने पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सिंचाई के लिए लगाए गए एक नग सब मर्सिबल पंप, एक स्पेयर पंप, एक 140 मीटर केबल वायर, एक-एक  कुदाल, फावड़ा, टंगिया को 17 मार्च की देर शाम अज्ञात ने पार कर दी। जांच पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
 11) महासमुंद :  किशोरी से अनाचार
महासमुंद : कोमाखान थाना क्षेत्र की एक किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 363 और लैंगिक अपराध की धारा 4, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च की शाम करीब 5 बजे आरोपी सिवनीकला निवासी डगेश्वर साहू उर्फ उगेन्द्र पिता पुनुराम साहू (19) ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 12) कोरबा :  शराब परोसना पड़ा महंगा
कोरबा :  उरगा थाना अंतर्गत ग्राम चीतापाली में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस समय-समय पर मौके पर पहुंचकर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी करते आ रही है। उरगा पुलिस को लंबे समय से ग्राम चीतापाली में रहने वाली सुमित्रा बाई पति बिसाहू पटेल उम्र 50 वर्ष के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही थी। सुमित्रा बाई सार्वजनिक स्थल पर शराबियों के लिए जगह उपलब्ध करा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चीतापाली उरगा निवासी संजय कुमार नागेसिया पिता मनमोहन 26 वर्ष को पकड़ा है। वहीं शराब परोसने वाली महिला के खिलाफ भी 36 च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 
13)  कोरबा :  चार डकैतों के पकड़े जाने की खबर
कोरबा  : विगत 15 मार्च को एसईसीएल के गेवरा-दीपका खदान में दबिश देकर डाका डालने वाले चार आरोपियों को पकड़े जाने की खबर है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है। एसईसीएल के गेवरा और दीपका खदान के अंतर्गत कोयला की खुली खदानों और वहां स्थित स्टोर व यार्ड को काफी समय से सशस्त्र डकैत निशाना बनाते आए है। विगत 15 मार्च को भी निहत्थे सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर डीजल लूट ली गई थी। मामले की शिकायत दीपका थाना में दर्ज की गई थी। डकैतों पर अपराध पंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में डकैती में शामिल डकैतों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने डकैत गिरोह के चार सदस्यों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। माना जा रहा है कि देर शाम पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जा सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महासमुंंद : आगामी 12 घंटे तक यूं ही रहेगा मौसम

महासमुंद  : उत्तर ओडिशा सहित आसपास के क्षेत्र में बनी चक्रवाती द्रोणिका के चलते आज सुबह से ही मौसम में जबरदस्त बदलाव आया है। बदली के साथ ही बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 12 घंटों तक मौसम के यूं ही बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर ओडिशा क्षेत्र में कल से एक द्रोणिका बनी हुई है जिसके कारण आज पूरे प्रदेश भर में मौसम में  बदलाव आया है। कई जगहों पर बारिश होने की भी खबर मिल रही है। हालांकि सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। लेकिन आज दिन भर मौसम का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने बताया कि कल से फिर मौसम खुल जाएगा और सिस्टम का असर बस्तर क्षेत्र में पड़ेगा जिसकी वजह से यहां पर भी बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की दस्तक की वजह से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर, मौसम विभाग ने 21-22 मार्च को फिर से मौसम के बदलने का संकेत दिया है जिसकी वजह जम्मू कश्मीर के क्षेत्र में बन रहे सिस्टम को बताया है जिससे बदली के साथ बारिश होने की संभावना भी विभाग ने बताई है।
सब्जी-भाजी और रबी फसल पर पड़ेगा असर1521197827hetमौसम में बदलाव से हुई बारिश का असर सब्जी-भाजी की फसलों के साथ ही रबी फसल पर भी पड़ेगा। फसल लगाने वाले किसान मौसम के बदलाव को लेकर काफी चिंतित हैं। हालांकि जानकारों की मानें तो इतनी बारिश से फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। सब्जी-भाजी की खेती करने वाले किसानों के अनुसार टमाटर और हरी साग-सब्जी पर मौसम का जरूर असर पड़ेगा जिनमें कीड़े लगने की भी संभावना है।
जन स्वास्थ्य पर भी असर डालेगा मौसम
ठंड के बाद से ही गर्मी के दस्तक के साथ लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों बुखार, सर्दी-खांसी जैसे वायरल फीवर के मरीज जिला अस्पताल और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम बदलने के बाद ऐसे मरीजों की संख्या अब और अधिक बढ़ जाएगी। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के हिसाब से लोग खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें जिससे उनके स्वास्थ्य पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

नईदिल्ली : सीबीएसई का 12वीं का पेपर हुआ लीक, जांच शुरू

नई दिल्ली  : सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास का पेपर लीक हो गया है। खबरों के मुताबिक अकाउंट का पेपर लीक हुआ है। अकाउंट के पेपर की परीक्षा आज ही होनी थी। सीबीएसई ने पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह से ही वॉट्सऐप पर अकाउंट का पेपर सर्कुलेट हो रहा था। सीबीएसई अब आज होने वाली परीक्षा रद्द कर सकता है। सुबह करीब पौने दस बजे अकाउंट का पेपर सेंटरों के लिए भेजा गया था।1521108109
सीबीएसई के अकाउंट पेपर के सेट 2 का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर है। इस बीच, सीबीएसई ने एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया है जो पेपर लीक की जांच करेगा।
पेपर लीक की खबरों पर दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीएसई के 12वीं क्लास के पेपर लीक होने की शिकायत मिली है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को मामले की जांच करने और इस बारे में शिकायत दर्ज करने को कहा गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सीबीएसई की लापरवाही का नुकसान मेहनतकश छात्रों को नहीं उठाना पड़े।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल ? आज का राशिफल (3 मार्च)

"हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।"

मेष राशि

1518395238ries mesh

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृष राशि

1518395294aurus icon

– आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

मिथुन राशि

1518395581oroskop gemini 20170822 182810

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।
 

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/
कर्क राशि

1518396280arkrashimangal 08 08 2015

बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। व्यवसाय में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।
सिंह राशि

1518395216858eb964f6ae202fedf2801(1)

प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।

कन्या राशि

1518395950irgo 19 09 2017

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि

1518396050ibra wallpaper hd

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि

1518395279corpio icon

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन, सम्मान, यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

15183964555 22 245664368sagitarios ll

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि-

1518396612akar Rashi no watermark

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि –

1518396752514374847 aquarius wallpaper 11856 hd wallpapers

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा।

मीन राशि –

1518396837858eb694f6ae202fedf27fa

लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

नोट – 'आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

 1) रायपुर : ज्वेलरी दुकान में चोरी करते युवक गिरफ्तार
रायपुर  : बैजनाथपारा स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी करते एक युवक रंगे हाथ पकड़ाया। पब्लिक ने आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंबर जैन पिता अनिल जैन 20 वर्ष रतन पैलेस कटोरातालाब का रहने वाला है। प्रार्थी आय समाज मंदिर बैजनाथपारा के पास ज्वेलरी दुकान चलाता है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह कुछ लोग वहां से मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी प्रार्थी के दुकान के अंदर से कुछ आवाज आई। जिससे मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान के पास रूक गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर घुसे आरोपी मोहम्मद अहमद खान पिता मकबुल खान 48 वर्ष निवासी धोबी गली बैजनाथपारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि कुछ माह पहले गोलबाजार क्षेत्र से एक लेपटाप व तीन मोबाईल चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
 2)  रायपुर :  बोरियाखुर्द आरडीए कालोनी से 48 संदिग्ध गिरफ्तार
 

रायपुर :  शहर के आउटर पर बसी कालोनियों में संदिग्धों की आवाजाही की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द में एक साथ औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 48 संदेही पकड़े गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द के 827 मकानों की जांच की गई। चेकिंग में सीएसपी कोतवाली, टीआई टिकरापारा, डीडीनगर, मुजगहन सहित क्यूआरटी 2 एवं पुलिस लाईन के लगभग 30 बल के साथ चेकिंग अभियान कर कार्यवाही किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल भी लगाया गया था। कार्यवाही के दौरान कालोनी में रहने वाले, बाहरी, अजनबी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच व तलाशी ली गई। ऐसे किराएदारों की सूची बनाई गई जिन्होंने थानों में अपने रहने की जानकारी नहीं दी थी। लगभग 48 व्यक्ति को दस्तावेज न दिखाने, किसी और के मकान में रहने पर किरायानामा न रखने एवं थाने पर सूचना न दिए जाने के कारण उचित कार्यवाही हेतु थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार ऐसी औचक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
 
 3) गरियाबंद:  तोता तस्कर पकड़ाया
गरियाबंद  : नवंबर माह से मार्च अप्रैल तक तोता पक्षी के प्रजनन का माह होता है और इसी मौसम में तोता तस्कर सक्रिय रहते है ओर जंगलो से तोता का चुजा औने पौने दाम में खरीदकर इन्हे शहरी क्षेत्रो में ले जाकर इससे अच्छी खासी कमाई चार महिनो में किया करते है। तोता तस्करी का कार्य वर्षो से क्षेत्र में किया जाता रहा है। जहां शहरी क्षेत्रो से तस्कर ग्रामीण क्षेत्रो में आते है ओर तोते के बच्चे को निकलवा कर कुछ राषि देते हुये तोते अपने साथ शहरो में ले जाते है।  पचास से सौ रूप्ये नग के हिसाब से तोते का बच्चा खरीदकर शहरी क्षेत्रो में ले जाकर उन्हे पाच सौ रूप्ये से लेकर हजार रूप्ये तक प्रति तोते के हिसाब से बेचा करता था। उसी के व्दारा ग्राम भैसतरा निवासी गोकुल नाग के घर 11 नग तोता इक्ठठा करके रखा गया था जिसकी जानकारी वन विभाग को मिलने से वन विभाग तत्काल मौके पर पहुचकर इक्ठठा किये गये तोते के चुजे को जब्त कर ताराचंद के खिलाफ धारा 1972 वन अधिनियम के तहत कार्यवाई की गईं । लाये गये तस्कर से वन विभाग व्दारा पूछताछ की जा रही है इसके बाद सोमवार को कोर्ट चालान कर मुलजिम को पुलिस विभाग के सुपुर्द किया जायेगा।

 4)  महासमुंद:  दो गांजा तस्करों को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास
महासमुंद  : एक क्विंटल गांजा परिवहन करने के मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय सरायपाली के विशेष न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह ने ओडिशा के दो आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
ज्ञात हो कि 30 अगस्त 2015 को पुलिस द्वारा एनएच-53 पर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी ओडिशा की ओर से आ रही कार क्रमांक ओडी 05 9973 की जांच की गई, तो उसमें 100 पैकेट में एक क्विंटल गांजा मिला। गांजा को जब्त कर कार से आरोपी राजेश महंती एवं करूणाकर साहू निवासी वासुदेवपुर जिला भद्रक ओडिशा को गिरफ्तार किया। दोषसिद्ध पाए जाने पर न्यायाधीश द्वारा आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक-एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
 
 5)  कोरबा: लूट का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
कोरबा :  शारदा विहार स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स में एक हफ्ते पहले किराना व्यापारी हीरालाल अग्रवाल को बंधक बना दुकान से 40 हजार व मोबाइल की लूटपाट की थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाकर घटना के दूसरे दिन एक आरोपी चेकपोस्ट बालको निवासी रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी प्रवीण चून फरार था। उसके हरियाणा भागने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने फरार प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया।
 
 6)  रायपुर:  शराब खरीदने के दौरान युवक के जेब से आईफोन पार
रायपुर :  शास्त्री मार्केट में शराब खरीदने के दौरान युवक के जेब से अज्ञात चोर ने आईफोन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धरज ख्यामी पिता अशोक 35 वर्ष लक्ष्मीनगर टिकरापारा का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी शराब खरीदने के लिए शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान गया था जहां शराब खरीदने के दौरान अज्ञात चोर ने प्रार्थी के जेब से आईफोन पार कर दिया। चोरी कीये गए आईफोन की कीमत 68 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
 7) रायपुर :  शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर  : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खमतराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार रामकुंड सिटी कोतवाली कोरबा निवासी 22 वर्षीय प्रार्थिया ने मठपारा उरकुरा में किसी रिश्तेदार के यहां आई थी। जहां पड़ोस में रहने वाला आरोपी निकेश साहू पिता सुखलाल साहू 35 वर्ष ने जबरन प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर शारीरिक संबंध बनाया। जिससे प्रार्थिया ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थिया से संबंध बनाता रहा। जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456,376 एस.टी.एस.सी अधिनियम की धारा 3(1)एस,3(डब्ल्यूआई 3,1 एक्स आईआई )के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 8) भिलाई :  रेलवे स्टेशन में  ट्रेन में सवार महिला का मोबाईल व पैसा छिनकर युवक फरार
भिलाई :  भिलाई तीन रेलवे स्टेशन पर  ट्रेन आगे बढ़ते ही  महिला का मोबाईल छिनकर  अधेड़ व्यक्ति फरार हो गया। महिला को रोते व चिल्लाते देखकर कुछ यात्रियों ने ट्रेन का जंजीर खिचकर ट्रेन रोका तब तक मोबाईल चोर फरार हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम भिलाई तीन रेलवे स्टेशन में झारसुगुड़ा जेड़ी पेसेंजर में सवार एक महिला मोबाईल पर बात कर रही थी तभी एक अधेड़ व्यक्ति महिला के हाथ से मोबाईल छिनकर फरार हो गया। महिला का मोबाईल के कभर में चार हजार रुपये थे। महिला द्वारा काफी देर रेाने चिल्लाने के बावजूद भी रेलवे स्टेशन में कोई भी जीआरपी व आरपीएफ का जवान नजर नहीं आये।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News

आज का राशिफल (12 फरवरी)

मेष राशि

1518395238ries mesh

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृष राशि

1518395294aurus icon

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।
मिथुन राशि

1518395581oroskop gemini 20170822 182810

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।
कर्क राशि

1518396280arkrashimangal 08 08 2015

बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। व्यवसाय में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।
सिंह राशि

1518395216858eb964f6ae202fedf2801(1)

प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।
कन्या राशि

1518395950irgo 19 09 2017

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला राशि

1518396050ibra wallpaper hd

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।
वृश्चिक राशि

1518395279corpio icon

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन, सम्मान, यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि

15183964555 22 245664368sagitarios ll

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि-

1518396612akar Rashi no watermark

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ राशि –

1518396752514374847 aquarius wallpaper 11856 hd wallpapers

पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन राशि –

1518396837858eb694f6ae202fedf27fa

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

पटना : बिहार बोर्ड : 12वीं की केमेस्ट्री की परीक्षा के ऑब्जेक्टिव उत्तर वायरल

  पटना  : बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा में नकल रोकने के लिए पैटर्न बदला गया है। इसके बाद भी लगातार तीनों बड़ी परीक्षा के ऑब्जेकटिव को वायरल किया जा रहा है। शनिवार को केमेस्ट्री की परीक्षा होनी है। इसके पहले ही ऑब्जेकटिव सवालों के उत्तर को वायरल कर दिया गया। अब परीक्षा के बाद पता चलेगा कि पेपर सही था या गलत। इसके पहले भी बायोलॉजी और भैतिकी का पेपर लीक हुआ था। हालांकि बिहार बोर्ड का कहना है पेपर परीक्षा के बाद वायरल किया जा रहा है। उसमें भी पेपर सही नहीं है। राज्य के कई जिलों से ऑब्जेक्टिव पेपर के उत्तर वायरल किए जा रहे हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

नईदिल्ली ; 12 फरवरी तक जेटली से जिरह पूरी कर लें केजरीवाल

नई दिल्ली  :  वित्त मंत्री द्वारा दायर मानहानि के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को निर्देश दिया है कि वह 12 फरवरी को अरुण जेटली से जिरह पूरी कर लें। गौरतलब है कि जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के 5 अन्य नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। जॉइंट रजिस्ट्रार राकेश पंडित ने कहा कि उन्होंने इस केस के रेकॉर्ड को देखा है और पाया कि केंद्रीय मंत्री को 8 अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने क्रॉस इग्ज़ैमिनेशन के दौरान अरुण जेटली से 250 से ज्यादा सवाल पूछे।
पंडित ने कहा, मुझे लगता है कि डिफेंडेंट (केजरीवाल) को वादी (जेटली) से जिरह करने के लिए पर्याप्त मौके दिए गए हैं। अब डिफेंडेंट को यह निर्देश देना जरूरी है कि वह 12 फरवरी को अपने सबूतों को निष्कर्ष तक पहुंचा दें। जॉइंट रजिस्ट्रार ने साफ कहा है कि केजरीवाल को अब भविष्य में जिरह के लिए और कोई तारीख नहीं दी जाएगी। यह आदेश जेटली से जिरह के दौरान आया। कोर्ट के बाहर केजरीवाल के वकील अनुपम श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे।
गौरतलब है कि जेटली 2000 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि जेटली के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ था। जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया है। जेटली ने इस केस में केजरीवाल के अलावा आप के नेताओं राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी के खिलाफ भी मानहानि का केस दायर किया है।
हाल ही में मिले थे जेटली और केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच तल्ख रिश्ते होने के बावजूद दोनों नेता कुछ दिन पहले मिले थे। दरअसल, दिल्ली के सीएम की तरफ से मशहूर फाइव सेंसेज गार्डन में डिनर का आयोजन किया गया था, जिसमें जेटली भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों एक ही सोफे पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो गई थी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

पहले 12 घंटे रोती-चिल्लाती थी: क्रिस्टल डिसूजा

टीवी सीरियल बेलन वाली बहू की स्टारकास्ट हाल ही में दिल्ली आई तो उन्हें यहां के ठंडे मौसम में खाने का लुत्फ उठाना अच्छा लगा। शो में क्रिस्टल डिसूजा और धीरज सरना लीड रोल्स में हैं।
शो बेलन वाली बहू में रूपा अवस्थी के रोल में ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। दूसरे शोज से अपने शो को अलग बताते हुए वह कहती हैं, इसके टाइटल से ही समझ आता है कि बेलन कॉमिडी है और बहू ड्रामा है, तो यह है ड्रामेडी शो। अपने आप में यूनीक है शो। इसमें आपको सारे एक्टर्स बहुत ही टैलंटेड नजर आएंगे। डायरेक्टर से लेकर पूरी टीम शो में अच्छा करने के लिए मेहनत कर रही है। क्रिस्टल इससे पहले आप एक हजारों में मेरी बहना है और ब्रह्मराक्षस जैसे शोज में हमारे सामने नजर आई हैं, अब यह कॉमिडी शो है, तो आपको किसी तरह की कोई दिक्कत फेस करनी पड़ी? बकौल क्रिस्टल, मेरे लिए यह वरायटी है। ऑडियंस मुझे अलग-अलग किरदार में देख रही है, तो उनके लिए भी कुछ नया और बदलाव है। पहले जहां मैं 12 घंटे रोती-चिल्लाती थी, अब मैं यहां इतनी ही देर हंसती हूं, तो मेरे लिए बड़ा चेंज है, जिसे मैं काफी इंजॉय कर रही हूं। एक ऐक्टर के तौर पर मेरी ग्रोथ हो रही है।
कॉमिडी सीखने का अच्छा मौका
कलर्स चैनल के इस शो में सुनैना फौजदार शालिनी अवस्थी के रोल में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने कॉमिडी नहीं की तो पहली बार अपने कॉमिडी के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए वह बताती हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया। टिपिकल सास-बहू शो करे, जो अच्छे चले। कॉमिडी सीखने का उनके लिए एक बहुत अच्छा मौका है। वह अपनी कॉमिडी स्किल्स को इसके जरिए निखार रही हैं। उनकी नजर में यह रोल काफी क्रेजी है। उनकी टीम भी उन्हें फीडबैक देती है, जिससे वह अपनी परफॉर्मेंस में इंप्रूव कर सकें।
बेलन को गौर से देखता हूं
धीरज सरना इस शो में मेन लीड हैं। वह अमरनाथ अवस्थी का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही वह इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं तो शो में बीवी का बेलन देख-देखकर उन्हें सच में भी बेलन से डर लगने लगा है? इसका जवाब देते हुए वह कहते हैं, मैंने इससे पहले बेलन को इतने ध्यान से कभी नहीं देखा, लेकिन अब घर जाकर भी बड़ा गौर से देखने लगता हूं। लगता है भई बेलन भी वाकई पावरफुल चीज है। प्रोड्यूसर के साथ एक्टर के तौर पर दोहरी भूमिका निभाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
मेरी मूंछें सभी को पसंद आईं
सिकंदर खरबंदा शो में पुलिसवाले के रोल में नजर आ रहे हैं। किसी बॉलिवुड हीरो या टीवी में पहले निभाए गए पुलिसवालों के रोल से उनका कोई कंपेरिजन नहीं क्योंकि इनके किरदार का मिजाज थोड़ा जुदा है। तो रोल को बढिय़ा बनाने के लिए उन्होंने खुद क्या कोशिशें कीं, वह बताते हैं कि जब उन्हें इस रोल के बारे में पता चला था और वह धीरज से मिलने गए, तो मूंछें रखकर गए। धीरज और बाकी टीम को उनकी ये मूंछें बहुत पसंद आईं और उन्हें कहा गया कि वह इनमें कोई बदलाव न करें। अगर सिकंदर सच में एक इंस्पेक्टर होते तो किस बुराई को खत्म करना चाहते। वह कहते हैं कि एक नहीं, हजार बुराइयां हैं, तो मैं चाहता हूं कि हर तरह का क्राइम का खत्म हो।
चलो बच्चो लंच ब्रेक हो गया
वैसे इंडस्ट्री में सब अपने काम को लेकर बहुत प्रफेशनल होते हैं, लेकिन बेलन वाली बहू की टीम थोड़ी अलग है। यहां इनके आपसी रिश्ते बहुत प्यारे हैं। एक दूसरे का साथ देना या दूसरे के टिफिन से खाने का मजा लेना इनके लिए आम बात है। क्रिस्टल बताती हैं कि जैसे ही लंच ब्रेक होता है, वह सभी को बोलती हैं कि चलो बच्चों लंच ब्रेक हो गया। सिकंदर कहते हैं कि ये हम सभी के मधुर रिश्ते ही हैं जिनकी वजह से हम सभी का साथ में काम करना और आसान हो जाता है। हमारी ये कैमिस्ट्री शो पर भी दर्शकों को नजर आएगी।
दिल्ली में मौसम और खाने का मजा
सभी ऐक्टर्स हाल ही में दिल्ली आए, तो यहां आकर इन्हें बहुत अच्छा लगा। धीरज बताते हैं कि वह जब भी दिल्ली आते हैं, तो किसी होटल में खाना नहीं पसंद करते। वह रास्ते के छोले-कुल्चे या दूसरे स्ट्रीट फूड इंजॉय करते हैं। क्रिस्टल यहां के मौसम को लेकर बेहद उत्साहित थीं। बकौल क्रिस्टल, मैं तो काफी एक्साइटेड थी यहां आने के लिए। मैं सुबह एयरपोर्ट काफी ड्रेसअप होकर आई, जैसे कि मैं न्यूयॉर्क जा रही हूं दिल्ली नहीं। सुनैना को यहां का पंजाबी फूड और मार्केट्स बहुत पसंद है, तो सिकंदर को यहां के लोग दिलवाले लगते हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बिलासपुर : हाईकोर्ट से 12 प्रोबेशनरी सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी

बिलासपुर  : हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने 12 प्रोबेशनरी सिविल जजों का पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट रजिस्ट्रार से जारी आदेश में श्वेता पटेल को बिलासपुर, श्वेता मिश्रा को बेमेतरा, दीपक कुमार शर्मा को राजनांदगांव, रूचिता अग्रवाल कोरबा, ईशान व्यास को जगदलपुर, प्रीति पांडे को जगदलपुर,अमित मात्रे को मुंगेली, अंकिता मदनलाल गुप्ता को बलौदाबाजार, अरूण नोरगे को कांकेर, गीता ब्रिज को महासमुंद, सुरेश टोप्पो को बैकुंठपुर और आरती ठाकुर को कोण्डागांव में पदस्थ किया गया है।
 15192910620000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कांकेर : 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर : कांकेर कलेक्टर  टामन सिंह सोनवानी ने तीन विभिन्न प्रकरणों में मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिसों कों 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। कांकेर तहसील के शिवनगर कांकेर निवासी शुभम ठाकुर की गड्ढ़े में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुरूषोत्तम ठाकुर, तुकेश्वरी ठाकुर, को चार लाख रूपये, पीव्ही 111 तरूण नगर पखांजूर निवासी कु.विचित्रा वैद्य की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उत्तम वैद्य, विशाखा वैद्य को चार लाख रूपये और पखांजूर के सितरम निवासी  लिंगेश्वर यादव की सर्प काटने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस रघुनाथ यादव, गायत्री बाई यादव को चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

छग: सुकमा के मलकानगिरी में 12 नक्सली गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे मलकानगिरी जिले के कालीमेला, माथिली और चित्रकोंडा थाना क्षेत्रों से चलाए गए कॉन्बिंग ऑपरेशन के दौरान मलकानगिरी पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने काली मेला थाना क्षेत्र से 7 नक्सलियों, माथिली थाना क्षेत्र के माहूपदर से 3 नक्सलियों और चित्रकोंडा थाना क्षेत्र के नाकामामूड़ी से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी 12 नक्सलियों पर सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमला करने,हत्या और सार्वजनिक संपत्ति को नुकशान पहुँचाने जैसे कई प्रकरण अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

छग: बस्तर की 12 सीटों पर जीत से ही मिशन 65 प्लस को मिलेगी शत प्रतिशत -सौदान सिंह

जगदलपुर,  भाजपा के मिशन 65 प्लस को अंजाम देने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने यह तय किया है  कि ऐसा तभी संभव हो सकता है, जब बस्तर की बारह सीटों पर भाजपा की विजय हो। इसके चलते ही समय से पहले ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री को पूरी तैयारी के साथ बस्तर के तीन दिवसीय प्रवास पर भेजा है।
 छग प्रभारी व राष्ट्रीय ओहदे के सौदान सिंह डाटा के साथ कार्यकर्ताओं और भाजपा के पदाधिकारी व संगठन के सदस्यों से चर्चा कर रहे हैं। यही नहीं वे सभी को इस बात का आश्वासन भी दे रहे हैं कि सराकर को यदि छग में चौथी पारी खेलनी है तो इसके लिए सबसे आवश्यक कड़ी कार्यकर्ता हैं। भरी बैठक में उन्होनें बस्तर जिले के कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि आप चाहेंगे तो ही हम अगली सरकार बनाएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस सवाल पर एक भी हाथ ऐसा नहीं था जो नहीं उठा सभी ने जीत के लिए मेहनत और अंजाम दिलाए जाने की बात पर मुहर लगाई। इससे पहले सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश और राज्यों मेें जो किया है वो यदि विकास नहीं है तो फिर विकास क्या है।

कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी

उन्होनें बस्तर और छग के परिपेक्ष्य मेें कहा कि इस राज्य में पहले हजार पुल पुलिया, सडक़ और स्कूल थे आज नौ हजार से अधिक हैं, यह विकास नहीं तो क्या है। सडक़ों का जाल है, शिक्षा का हब है। पूरी तैयारी से पहुंचे सौदान सिंह ने शिक्षा के स्तर को लेकर भी कहा कि अंदरूनी इलाकों तक अब प्राईमरी ही नहीं मीडिल और हाईस्कूल की भी व्यवस्था है। स्कूल जाने के लिए छात्राओं के पास साइकिल है। कार्यकर्ताओं से भी कहा गया कि वे अपने सवालों को सामने रखें। इस पर यह बात सामने आई कि सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है। कहीं इसका क्रियान्यवयन नहीं हो रहा है तो कही पर योजनाओं को अंजाम देने के लिए माध्यम ही नहीं है।
उदाहरण के तौर पर प्लासटिक मनी। बिना नेटवर्क वाले इलाके में इस योजना को क्रियान्वित किया जाना संभव ही नहीं है। सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ भाजपा के नेता और संगठन से जुड़े सदस्यों की बातों को भी सुना उन्होने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में पार्टी की स्थिति अलग होती है। जिन इलाकों में हम विधानसभा में पिछड़ते हैं वहीं पर लोकसभा में हम आगे होते हैं।

टिकट का फैसला हाइ कमान करेंगे

दंतेवाड़ा जिले का उदाहरण देते इस बात को कहने के पीछे तात्पर्य यह स्पष्ट किया गया कि विधानसभा में दावेदारों की संख्या अधिक होती है और खींचतान भी। ऐसे में यह बात छनकर सामने आई कि कार्यकर्ताओं को पार्टी का काम करना है। प्रचार प्रसार करना है। टिकट किसे मिलता है इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
बस्तर जिले के बैठक के दौरान जगदलपुर सीट को लेकर भी सुगबुगाहट रही। इन बातों पर सौदान सिंह ने जिस हवा हवाई तरीके से सवाल सामने आए उसी तरह से जवाब देते सभी को निर्देशित किया कि पार्टी के आंतरिक मामले और खासकर टिकट जैसे विषय पर कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक चर्चा नहीं करना चाहिए। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी चुने जीत भाजपा की ही होनी चाहिए।

अफसरशाही पर कार्यकर्ताओं ने रखी बात

भाजपा के ग्रामीण क्षेत्रों के नेताओं ने अफसरशाही का रोना रोया और उनका कहना था कि जब तक अफसरशाही पर लगाम नहीं लगेगा कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पार्टी के बड़े नेताओं के अलावा छोटे नेताओं की पूछ परख इन दिनों अधिकारी कर्मचारी नहीं कर रहे हैं जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। जब संगठन के मंत्री स्तर के पदाधिकारी के घर को ही अफसर खाली करवा देते हैं तो फिर बाकी लोगो पर ये कितने हावी हैं यह कहने की आवश्यकता नहीं है।

सुभाष राव का बैग रहा चर्चा में

मालूम हो कि सौदान सिंह के तीन दिन के बस्तर प्रवास पर पहुंचने के साथ ही भाजपाई नेताओं के स्वागत सत्कार का दौर शुरू हो गया। स्थानीय नेता सबसे पहले सौदान सिंह के स्वागत में लगे इसके बाद अपने-अपने आकाओं के पीछे पड़ गए। ऐसे में सभी नेताओं का काफिला एयरपोर्ट से हॉटल के लिए रवाना हुआ। होटल तो पहुंच गए लेकिन जब रूम में सामान रखने की बारी आई तो सभी का सामान उनके कमरे में ले जाया गया। इस बीच प्रदेश कार्यालय मंत्री सुभाष राव भी अपने सामान का इंतजार कर रहे थे।
 बताया गया कि उनका बैग उनकी गाड़ी में नहीं है। वे इस बात को लेकर परेशान हो गए कि उनका बैग एयरपोर्ट से कहा या किसके पास चला गया। पूछ पड़ताल जब शुरू हुई तो पता चला कि उनका बैग नागरिक आपूर्ती निगम की अध्यक्ष लता उसेण्डी की गाड़ी में गलती से चला गया है। उनके पीएसओ ने इस बैग की जानकारी दी फिर मामला सामान्य हुआ। इस बात की चर्चा भाजपा कार्यालय के आसपास जोरो पर रही। इस बात की हकीकत क्या है यह स्पष्ट नहीं है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

जगदलपुर: 12 नक्सलियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, लेकिन हिरासतमें एक नक्ली ने लगाई फांसी

जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती प्रांत ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस अभिरक्षा में एक नक्सली ने फॉंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को ही पुलिस  द्वारा जिले के माथली, कालीमेला और चित्रकोंडा थाना क्षेत्र से 12 नक्सलियों को गिरफ्तार कर मुख्यालय लाया गया था।

पुलिस कार्यवाही के बाद सभी गिरफ्तार नक्सलियों को बुधवार देर शाम कोर्ट ले जाया जा रहा था। इस दौरान नक्सली कवासी सोमा शौच जाने के बहाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित शौचालय में गय,  काफी देर बाद भी सोमा बाहर नहीं निकला तो पुलिस जवानों द्वारा शौचालय की तलाशी लेने पर सेामा बाथरूम के छत से लटका मिला। आनन-फानन में जवानों द्वारा उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मलकानगिरी पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने बताया कि नक्सली द्वारा फाँसी लगाये जाने की सूचना मिलते ही उसे फांसी के फंदे से उतार अस्पताल में भर्ती करया गया था, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मप्र: 12 घंटे तक चली नाबालिग के अबॉर्शन की प्रक्रिया, 19 हफ्ते का भ्रूण निकाला

इंदौर: खंडवा की नाबालिग रेप पीड़िता का शनिवार को गर्भपात हो गया। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 घंटे के भीतर तीन डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में सारी जांच कराई और उसका अबॉर्शन किया, डॉक्टरों के मुताबिक अगर चार दिन और देरी हो जाती तो भ्रूण को निकालना मुश्किल हो जाता ।

पीड़िता की नहीं हो सकती थी सर्जरी

दरअसल शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कर जांचें शुरू कर दी गई थीं। नाबालिग होने के चलते नियमों के मुताबिक सीधे सर्जरी नहीं हो सकती थी, इसलिए कृत्रिम प्रसव पीड़ा शुरू कर गर्भपात कराना पड़ा । शाम चार बजे उसे पहली गोली दी गई… दर्द शुरू नहीं हुआ तो शाम 8 बजे दूसरी गोली… फिर रात 12 बजे फिर एक और गोली दी गई। सुबह 4 बजे उसने मृत भ्रूण को जन्म दिया ।

असहनीय दर्द के बावजूद चिल्लाई तक नहीं पीड़िता

लेकिन डॉक्टर तब हैरत में पड़ गए जब असहनीय दर्द के बावजूद भी नाबालिग पीड़िता न चिल्लाई और  न कुछ बोली । बताया जा रहा है कि इस घटना का उस पर इतना असर है कि वो गुमसुम हो गई है । डॉक्टरों ने बताया कि दर्द की वजह से पीड़िता को बुखार आ गया है। 48 घंटे बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

डीएनए टेस्ट के लिए रखा गया भ्रूण संरक्षित

 डीएनए परीक्षण के लिए मृत भ्रूण को संरक्षित कर लिया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट के एडवोकेट पराग चतुर्वेदी ने कहा ये केस के लिए अहम सबूत होगा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button