बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

अयोध्या में राम काज के लिए अक्षय कुमार ने चंदा देकर कहा- अब बारी हमारी है, सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से भी की अपील

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। ऐसे में देश भर से लोगों से चंदा लिया जा रहा है, जो एक अभियान के तौर पर चल रहा है। इसी निधि समर्पण अभियान में बॉलीवुड से संभवत: पहली भागीदारी देते हुए अक्षय कुमार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वे देशवासियों से राम मंदिर के लिए चंदा देने की अपील की है। हालांकि अक्षय ने कितना चंदा दिया इस बात का खुलासा नहीं किया है।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है… अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button