Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये किन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, आज का राशिफल (22 फरवरी)

"हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।"

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. इससे आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा, आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग तथा शुभेच्छकों की तरफ से भेंट-उपहार से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है, अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे ।
वृष राशि

आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम- गरम रहेगा। विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में निराशा हो सकती है। गलत निर्णय से गलतफहमी खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।

मिथुन राशि

परिवार में पुत्र और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/
कर्क राशि

नौकरीपेशा करने वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि

कि आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। विदेश में रहने वाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आ सकती है।

कन्या राशि

बाहरी खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएं पैदा होंगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में उदासी रहेगी। हित शत्रुओं से संभलकर रहें।

तुला राशि

आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विशेष रूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक राशि

परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु राशि

आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।

मकर राशि-

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता आ सकती है। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका है। छाती में दर्द भी हो सकता है।

कुंभ राशि –

आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन राशि –

क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आज का दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।

नोट – 'आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

एक ही जगह पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें, कहीं और नहीं पढ़ोगे!

1)  रायपुर :  पूर्व विवाद के चलते युवक से मारपीट
रायपुर  : भाठापारा फाफाडीह में दो युवकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकेश सिन्हा पिता दशरत सिन्हा 40 वर्ष भाठापारा फाफाडीह का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल रात प्रार्थी अपने घर के बाहर बैठा था तभी आरोपी गोलू व सोनू साहू प्रार्थी के पास आया और पूर्व विवाद के चलते प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
2) रायपुर :  सूने मकान से नगद 50 हजार सहित जेवर पार
रायपुर  : सूने मकान का कुंडी खोलकर अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे नगदी 50 हजार सहित सोने के जेवर पार कर दिए। प्रार्थिया की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया राहि दुर्गा पति रंजीत दुर्गा 32 वर्ष मकान नंबर 11 जनता क्वार्टर राजेन्द्र नगर की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल शाम प्रार्थिया अपने परिवार सहित घर में कुंडी लगाकर पास में ही स्थित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जब रात्रि 1 बजे वापस लौटी तो देखा की घर का कुंडी खुला हुआ था और आलमारी में रखे नगदी 50 हजार सहित सोने का झुमका गायब था। चोरी गए जुमला कीमती करीब 60 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थिया की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 3)  रायगढ़ :  अवैध शराब पकडऩे पुलिस  ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही
रायगढ़  : थाना धरमजयगढ़ के सहायक उप निरीक्षक सिमसोन मिंज पुलिस स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थे कि रात करीब 7 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि बायसी कोलानी में रहने वाला किशब विश्वास अपने एक साथी के साथ नीचे पारा से मोटर सायकल में अवैध देशी शराब बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है । जिस पर घेरा बंदी कर रेड डाली गयी , इस दौरान एक मोटर सायकल पेशन प्रो क्रमांक ष्टत्र-13 ङ्क-6335 में दो व्यक्तियों को रोककर पुछताछ की गयी तो  मोटर सायकल चलाने वाले ने अपना नाम किशब विश्वास एवं झोला पकड कर पिछे बैठने वाले ने अपना नाम रामसिह बताया । उनके पास से एक झोला में 47 पाव देशी प्लेन शराब मिली जिसे मोटर सायकल,सहित जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार खरसिया के सउनि जी.आर. बंजारे ने ग्राम सरवानी की  श्रीमती लेमिन सिदार एवं सोनू उर्फ फागूलाल के घर दबिश दे कर 10-10 लीटर महुआ का शराब कुल 20 लीटर जप्त की । दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2)- 59(क)- छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
 

 

आज का राशिफल (19 जनवरी)

मेष- आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृष- आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन- आज का दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने का मौका मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क- जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह- आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन मंदिर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे।
कन्या- आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।
तुला- आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक- माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु- आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
मकर- साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा।
कुंभ- व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन- आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अनुकूल प्रभाव तभी मिलेगा जब आप थोड़ी बहुत जिम्मेदारी अपने जूनियर्स को भी देंगे।