चुनावी चौपालछत्तीसगढ़रायपुर

9 जनवरी को दिल्ली और रायपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की 5 महत्वपूर्ण बैठकें

रायपुर

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 जनवरी 2019 को 2019 लोकसभा आम चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 15, गुरूद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली में देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें रखी गयी है।
  • प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वय समिति और प्रभारी महासचिवगण के साथ लोकसभा आम चुनाव के विषय में, शाम 4 बजे कोषाध्यक्ष के साथ जनसंपर्क अभियान के विषय में और शाम 5 बजे चेयरमेन डाटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के साथ शक्ति प्रोजेक्ट के विषय में बैठक होगी।
  • विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा में उपस्थिति आवश्यक होने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के स्थान पर दिल्ली की तीनों महत्वपूर्ण बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन भाग लेंगे।
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव एवं डाॅ. अरुण उरांव 8 जनवरी को रात्रि 7ः00 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर आएंगे।
  • 9 जनवरी बुधवार को सुबह 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।
  • 9 जनवरी बुधवार को दोपहर 2ः00 बजे राजीव भवन में ही कांग्रेस संचार विभाग की बैठक होगी जिसमें संचार विभाग के सदस्यगण, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रदेश प्रवक्तागण शामिल होंगे।
  • दोनो बैठक प्रदेश प्रभारीद्वय डॉ चंदन यादव, डाॅ. अरुण उरांव लेंगे। दोनो ही बैठकों में प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के दौरे के बाद दोनो प्रभारी सचिवों के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button