Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

शराबियों का पत्रकार पर जानलेवा हमला, शिवराज सिंह दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

attack-on-alcoholic-journalist,

भोपाल. भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन शराबी वारदातों को अंजाम देते हैं, शनिवार की रात को भी शराबियों ने वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हमलावरों को घर के पास बैठकर शराब पीने से रोका था। पत्रकार अयोध्या बायपास के अभिनव होम्स में रहते हैं। 

धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड उनके सिर पर मारना चाही, जिसे उन्होंने हाथ से रोक लिया। हाथ में 8 टांके आए। उन्होने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वे ऑफिस से घर पहुंचे। यहां पड़ोसी ने उन्हें घर के पास कुछ लोगों के शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी। उन्होंने देखा कि कॉलोनी में बनी टंकी पर बैठकर तीन युवक शराब पीकर अभी भी हंगामा कर रहे हैं। धनंजय ने वहां से जाने को कहा। इससे गुस्साए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।