Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

फिर जमेगी अक्षय-करीना की जोड़ी, दिलजीत-कियारा भी आएंगे नजर

बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी करण जौहर के प्रॉडक्शन में बनने वाली एक फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म में एक और जोड़ी होगी दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी की। खबरों की मानें तो धर्मा प्रॉडक्शन के निर्देशक राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली इस अनटाइटल फिल्म की कहानी दो कपल्स के रिश्ते पर आधारित होगी। फिल्म में एक कपल अक्षय-करीना होंगे, तो दूसरे दिलजीत और कियारा।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=ENrTk1pK-Pw

करीना के साथ फिल्म बनाने की प्लानिंग करण काफी समय से कर रहे हैं और अब जाकर करण को यह मौका मिला है। खबर है कि करीना इस फिल्म में अक्षय की वाइफ का रोल निभाएंगी। एक नए-नवेले मैरिड कपल के रिलेशनशिप में होने वाले प्यार, अनबन, टकराव, अलगाव और फैमिली प्लानिंग को लेकर होने वाली नोक-झोक की कहानी को अक्षय और करीना परदे पर उतारेंगे। करीना और अक्षय की जोड़ी इससे पहले फिल्म गब्बर इज बैक में नजर आई थी। वह पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म में अक्षय की वाइफ का रोल निभाएंगी

करीना और करण की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोस्ती की खातिर ही करण ने करीना के साथ कई फिल्में बनाई थीं। वैसे करीना का कमबैक करण खुद प्लान करने वाले थे, लेकिन वीरे दी वेडिंग की वजह से उन्होंने अपनी फिल्म आगे खिसका दी थी। इधर कियारा धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म कलंक में मेहमान कलाकार की छोटी सी भूमिका में नजर आएंगी। कलंक में वरुण धवन के साथ कियारा का एक डांस नंबर भी होगा।

दोस्ती की खातिर ही करण ने करीना के साथ कई फिल्में बनाई थीं

जहां अक्षय इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म गोल्ड के प्रमोशन और पोस्ट प्रॉडक्शन के काम में बिजी हैं, वहीं करीना वीरे दी वेडिंग के बाद खूब कहानियां सुन रही हैं। दिलजीत दोसांझ भी अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म सूरमा के प्रमोशन में जुटे हैं।