Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

चौटाला ने दी इस्तीफे की धमकी, मुश्किल में हरियाणा में भाजपा सरकार

haryana

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है । बीजेपी की सहयोगी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) में भी अब उथल-पुथल मच गई है ।

पार्टी में अब कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा में सरकार से अलग होने की मांग तेज होने लगी है। बताया जा रहा है कि डेप्युटी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में इस मुद्दे पर विधायकों के साथ बैठक की ।

आपको बता दें कि हरियाणा की खट्टर सरकार जेजेपी के समर्थन से ही चल रही है और अगर जेजेपी समर्थन वापस लेती है तो भाजपा की सरकार गिर सकती है ।

लिहाजा कहा जा सकता है किसान आंदोलन अगर लंबा चला तो खट्टर सरकार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं ।