मध्यप्रदेशभोपाल
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले-15 साल में लड़की विवाह के लायक हो जाती है, तो शादी 21 साल में क्यों?

भोपाल : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि जब लड़कियां 15 साल में विवाह के लायक हो जाती हैं, तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। दरअसल, वर्मा का बयान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार को आए बयान पर कटाक्ष था।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। प्रदेश सोचे, देश सोचे, ताकि इस पर फैसला किया जा सके।
इस पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री कहां से ऐसे विचार लेकर आते हैं। शिवराज जी क्या डॉक्टर हैं? प्रदेश बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्हें शादी की उम्र पर बयान देने के बजाय बच्चियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।