रायपुर
एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित,सुसाइड नोट में मृतक ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

रायपुर। सुसाइड नोट में 2 आरक्षकों का नाम आने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल एक्शन लिया है। उन्होंने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में दोनों आरक्षकों का जिक्र किया था। उसने दोनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बता दें कि मृतक प्रवेश मखीजा ने गुरुवार रात खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह लाश बरमाद हुई। मृतक ने जिन दो आरक्षकों पर आरोप लगाया है दोनों सिविल लाइन थाने के हैं।