Uncategorized
पंजाब में रविवार को होगा कैबिनेट विस्तार, कैप्टन के करीबी होंगे चन्नी कैबिनेट से आउट

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है। चन्नी, जिन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था, कैबिनेट में बदलाव पर चर्चा करने के लिए अपनी शपथ लेने के बाद से तीन बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अपनी कैबिनेट के स्वरूप को अंतिम रूप देने के बाद वह पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। कल शाम को पांच बजे राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
सूत्रो की मानें तो कैबिनेट में सात नए लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह के करीबी पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा