Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर में 165 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

श्रीनगर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में 165 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। जिनमें झेलम और तवी बाढ़ नियंत्रण परियोजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने 130.49 करोड़ रुपए की लागत वाले स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी बुनियादी ढांचे और आपदा प्रबंधन से संबंधित विकास कार्यों का उद्घाटन किया।